भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण में असिस्टेंट मैनेजर बनने का मौका, 1.4 तक वेतन भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 सितंबर, 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट irdai.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं भर्ती अभियान के तहत, विभिन्न विषयों एक्चुरियल, फाइनेंस, लॉ, आईटी, जनरलिस्ट और अन्य में कुल 40 असिस्टेंट मैनेजर पद भरे जाने हैं इस भर्ती अभियान के माध्यम से जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों के 21, अन्य पिछड़ा वर्ग के 12 और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदावरों के 4 पदों को भरा जाएगा जबकि, अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवारों के 8 और अनुसूचित जनजाति के 4 पदों को भरा जाएगा सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 750 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, वहीं एससी/एसटी और पीएच 100 रुपये का भुगतान करना होगा असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए चयन तीन चरण की प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा जिसमें प्रीलिम्स, मेन्स लिखित परीक्षा और उसके बाद इंटरव्यू शामिल है आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 1.4 लाख रुपये तक वेतन मिलेगा .