अमर उजाला
Wed, 14 June 2023
इंडियन रेलवे कंस्ट्रक्शन इंटरनेशनल लिमिटेड (इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड) में सिविल इंजीनियर पद पर भर्ती होनी है।
इरकॉन ने 30 सिविल इंजीनियर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है और आरक्षित श्रेणियों को छूट मिलेगी
शैक्षणिक योग्यता में सिविल इंजीनियरिंग में पूर्णकालिक डिग्री रखने वाले आवेदन कर सकेंगे।
उम्मीदवारों को निर्माण पर्यवेक्षण के क्षेत्र में न्यूनतम दो वर्षों का अनुभव होना चाहिए।
योग्य उम्मीदवार वेबसाइट rites.com पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
चयन होने पर योग्यतानुसार उम्मीदवार को 40 हजार रुपये से लेकर 1 लाख 40 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
सामान्य व ओबीसी उम्मीदवार को 600 रुपये तो EWS, एससी/एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी को 300 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा।
आवेदन प्रक्रिया 25 जून 2023 तक पूर्ण की जा सकती है।
भारतीय नौसेना में निकली नौकरी के लिए आवेदन शुरू