अमर उजाला
Thu, 30 March 2023
अगर आप पायलट बनकर हवा में जहाज उड़ाने का सपना देख रहे हैं तो आपका यह सपना जल्द ही पूरा हो सकता है।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान एकेडमी में आप पायलट ट्रेनिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पायलट ट्रेनिंग के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 23 अप्रैल, 2023 तक अप्लाई कर सकतें हैं।
इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन ही मंजूर होंगे। इसके तहत 125 सीटें भरी जाएंगी।
आवेदन करने के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट igrua.gov.in पर विजिट करना होगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 08 मई 2023 के बाद डाउनलोड किए जा सकेंगे।
पायलट बनने के लिए एडमिशन फीस के तौर पर 50 हजार रुपये जमा करना होगा। यह रकम नॉन रिफंडेबल है। इसके साथ ही दो लाख रुपये कमिटमेंट मनी के रूप जमा करना होगा।
पूरे ट्रेनिंग की फीस 45 लाख रुपये है, जो एक साल के अंदर चार किश्तों में देना होगा। इसके अलावा ड्रेस, नेविगेशन कंप्यूटर समेत अन्य उपकरणों पर लगभग दो लाख रुपये और खर्च आएगा। बोर्डिंग, लॉन्जिंग का खर्च लगभग 15 हजार रुपये महीना अलग से आएगा।
पायलट ट्रेनिंग के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 12 हजार रुपये है। एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
ड्राइवर के पदों पर यहां निकलीं नौकरियां