ITI वालों के लिए रेलवे में सीधी भर्ती, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी),पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) ने विभिन्न ट्रे़ड पदों पर भर्ती की घोषणा की है अगर आप 10वीं पास हैं और आपके पास संबंधित ट्रेड में ITI डिप्लोमा है तो आप आवेदन करने के पात्र हैं कक्षा 10वीं और आईटीआई दोनों परीक्षाओं को समान महत्व दिया जाएगा सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती में किसी भी तरह की कोई परीक्षा नहीं होगी, उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा 1,832 अपरेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 01 जनवरी 2023 को 15 वर्ष से 24 वर्ष होनी चाहिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है और आवेदन की अंतिम तिथि 09 दिसंबर 2023 शाम 05 बजे तक है इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट actappt.rrcecr.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं .