रेलवे में मिल रही बिना परीक्षा के नौकरी; जानें कहां करना है आवेदन क्या आप भारतीय रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक हैं, लेकिन परीक्षा पास न कर पाने के कारण आपकी नौकरी नहीं लग पा रही है तो ये खबर आपके लिए ही है दरअसल, भारतीय रेलवे में बिना परीक्षा नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है, इसमें उम्मीदवारों चयन ट्रायल के आधार पर होगा रेलवे ने ग्रेजुएट्स के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में SECR के जरिए स्पोर्ट्स कोटा के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है आवेदन करने की आखिरी तारीख कल, यानी 13 नवंबर है इसलिए फटाफट आवेदन कर दें आवेदन करने के लिए आपको SECR की आधिकारिक वेबसाइट - scer.indianrailways.gov.in पर जाना होगा आवेदक की आयु 1 जनवरी 2024 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए भर्ती से संबंधित अधिक विवरण पाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं ,