Indian Navy: इंडियन नेवी में आईटी एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती इंडियन नेवी ने एसएससी आईटी एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त है, शॉर्ट सर्विस कमीशन भर्ती अभियान के तहत 18 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जानी है इसके लिए अविवाहित महिला और पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं 10वीं पास और अंग्रेजी में 60 फीसदी अंक हासिल वाले उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करने के पात्र हैं इसके साथ ही उम्मीदवार ने कक्षा 12वीं कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो इसके अलावा, उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमएससी बीई, बीटेक, एमटेक, एमसीए, बीसीए या बीएससी की डिग्री होनी चाहिए योग्य उम्मीदवारो का चयन उनकी योग्यता और एसएसबी इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jionindiannavy.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं .