अमर उजाला
Tue, 23 May 2023
भारतीय नौसेना के 372 पदों पर भर्ती चल रही है।
नौसेना ने चार्जमैन-II के 372 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।
इच्छुक उम्मीदवार 29 मई, 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं।
आवेदन की प्रक्रिया नेवी की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर पूर्ण की जा सकती है।
भर्ती प्रक्रिया में 18 से 25 साल तक की आयु के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं, वहीं आरक्षित वर्ग को इसमें रिहायत मिलेगी।
शैक्षणिक योग्यता में मान्यता प्राप्त कॉलेज से भौतिकी या रसायन विज्ञान या गणित के साथ विज्ञान में डिग्री होनी चाहिए।
भर्ती, परीक्षा पास करने पर होगी। कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) को पास करने पर ही चयन पूर्ण होगा।
उम्मीदवार का चयन होने पर प्रति माह 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये वेतन मिलेगा।
सामान्य श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को 278 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और ईएसएम श्रेणी को छूट मिलेगी।
SBI की सीधी भर्ती में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी