अमर उजाला
Tue, 13 June 2023
नेवल डॉकयार्ड मुंबई में अप्रेंटिसशिप के लिए कुल 281 पदों पर भर्ती होनी है।
भर्ती के लिए आयु सीमा 14 वर्ष से 21 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
भर्ती अभियान के तहत, नेवल डॉकयार्ड मुंबई इन अपरेंटिस पदों पर विभिन्न ट्रेडों में भर्ती कर रहा है।
शैक्षणिक योग्यता में आवेदक ने 8वीं/10वीं की हो और मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई ट्रेड परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट navaldock.recttindia.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती प्रक्रिया लिखित परीक्षा आधारित है, जिसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को साक्षात्कार और कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
नियुक्ति से पहले चिकित्सकीय जांच की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया 23 जून 2023 तक पूर्ण की जा सकती है।
भारतीय वायु सेना में भर्ती का सुनहरा मौका