अमर उजाला
Sun, 21 May 2023
भारतीय डाक विभाग ने विशेष भर्ती अभियान शुरू किया है।
इस अभियान के तहत ग्रामीण डाक सेवक पद पर उम्मीदवारों का चयन होगा।
इस भर्ती के तहत ब्रांच पोस्ट मास्टर और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर बनेंगे।
उम्मीदवार जीडीएस भर्ती 2023 के लिए 22 मई से 11 जून, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन में भूल सुधार के लिए 12 से 14 जून 2023 को एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खुलेगा।
इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है।
यह भर्ती बिना परीक्षा के होगी अतः उम्मीदवारों का चयन अन्य योग्यताओं के आधार पर किया जाएगा।
इस भर्ती में आयु सीमा 18-40 वर्ष है। वहीं आरक्षित वर्ग को सरकारी मानकों अनुसार राहत मिलेगी।
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। हालांकि, एससी,एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों को छूट दी गई है।
वैज्ञानिक बनने का मौका, यहां करें आवेदन