देश की सबसे जल्दी लगने वाली सरकारी नौकरियां

अमर उजाला

Tue, 26 September 2023

Image Credit : Pixabay
देशभर में युवा कई सरकारी नौकरियों की तैयारी में जुट रहते हैं, लेकिन भारत में कुछ ऐसी नौकरियां भी हैं जो बहुत कम मेहनत में मिल जाती हैं, जोकि यहां बताई जा रही हैं...
 
Image Credit : iStock
कमतर शैक्षिक योग्यता जैसे 10वीं और 12वीं स्तर की भर्ती परीक्षाओं से सरकारी नौकरी पाना आसान माना जाता है
 
Image Credit : iStock
इनमें रेलवे ग्रुप डी, SSC MTS, SSC CHSL और IBPS क्लर्क जैसी नौकरियां शामिल हैं
 
Image Credit : iStock
भारतीय रेलवे में विभिन्न रेल जोन में ग्रुप डी के पदों (जैसे- गैंगमैन, ट्रैकमैन, केबिनमैन, हेल्पर, आदि) के लिए 10वीं के बाद अप्लाई कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट शामिल हैं
 
Image Credit : iStock
मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) नॉन-टेक्निकल के पदों पर भर्ती कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा समय-समय पर की जाती है। इस परीक्षा के लिए भी योग्यता 10वीं पास है
 
Image Credit : iStock
कर्मचारी चयन आयोग केंद्रीय मंत्रालयों व विभागों में लोअर डिविजनल क्लर्क/जूनियर सेक्रिटेरियट असिस्टेंट, पोस्टल असिस्टेंट/सार्टिंग असिस्टेंट व डाटा एंट्री आपरेटर की भर्ती करता है, जिसके लिए योग्यता 12वीं पास है
 
Image Credit : iStock
हर साल इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन विभिन्न बैंकों में क्लर्क की भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करता है, इन परीक्षाओं को क्रैक करना आसान माना जाता है क्योंकि इनकी न्यूनतम योग्यता स्नातक होती है
 
Image Credit : iStock

10वीं के बाद इन क्षेत्रों में मिल सकती हैं नौकरियां

iStock
Read Now