अमर उजाला
Fri, 16 June 2023
आईआईटी गुवाहाटी में नौकरी के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं।
यहां जूनियर तकनीकी अधीक्षक और जूनियर सहायक पद पर आवेदन मांगे गए हैं।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 जून, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
अधिकतम आयु सीमा में जूनियर तकनीकी अधीक्षक और जूनियर सहायक के लिए क्रमशः 30 और 27 वर्ष निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो वो सभी पदों पर भिन्न है। इसके लिए अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया online.iitg.ac.in/recruitment/ पर जाकर पूर्ण की जा सकती है।
उम्मीदवारों का चयन लिखित / कौशल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये, आरक्षित श्रेणी को 150 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
वहीं महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
मुंबई टकसाल में निकली भर्ती