अमर उजाला
Fri, 2 June 2023
आईआईटी गुवाहाटी में नौकरी के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं।
यहां जूनियर रिसर्च फेलो पद पर आवेदन मांगे गए हैं।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 जून 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया kpmech@iitg.ac.in पर मेल कर पूर्ण की जा सकती है।
शैक्षणिक योग्यता में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक-एम.टेक, पीएचडी या समकक्ष अर्हता है।
यह भर्ती 11 महीने के अनुबंध पर होनी है जिसे आगे बढ़ाया भी जा सकता है।
उम्मीदवार का चयन एक व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
चयन होने पर उम्मीदवार को 31 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा।
अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना ध्यान से पढ़ें।
UPSC में नौकरी का सुनहरा मौका