अमर उजाला
Thu, 15 June 2023
भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बैंगलोर में संपादकीय पदों पर भर्ती होनी है।
यहां वरिष्ठ संपादकीय प्रबंधक, वरिष्ठ संपादकीय सहायक और IISc अभिलेखागार प्रशिक्षु के पदों को भरा जाना है।
आयु सीमा में वरिष्ठ संपादकीय प्रबंधक, वरिष्ठ संपादकीय सहायक पद पर 50 वर्ष और प्रशिक्षु पद पर 35 वर्ष तय की गई है।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो वो सभी पदों पर भिन्न है। इसके लिए अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
यह भर्ती संविदा प्रक्रिया के तहत होनी है।
उम्मीदवारों का चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया recruitment.iisc.ac.in पर जाकर पूरी की जा सकती है।
आवेदन 29 जून 2023 तक स्वीकार किए जाएंगे उसके बाद कोई आवेदन स्वीकार्य नहीं होगा।
चयन होने पर उम्मीदवार को 18 हजार 500 रुपये से 75 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा।
सलाहकार पद पर भर्ती, दो लाख रुपये महीने तक सैलरी