अमर उजाला
Tue, 6 June 2023
IDBI बैंक में उप महाप्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक और प्रबंधक के पदों पर भर्ती निकली है।
बैंक में कुल 136 पदों पर भर्ती होनी है।
आवेदन प्रक्रिया 06 जून, 2023 से शुरू हो जाएगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 जून, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाकर पूर्ण की जा सकती है।
शैक्षणिक योग्यताओं और आयु सीमा की बात करें तो वे सभी पदों भिन्न हैं, इसके लिए अधिसूचना पढ़ें।
चयन होने पर उम्मीदवार को प्रति माह 1 लाख 55 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा।
यह भर्ती एक वर्षीय अनुबंध के आधार पर की जाएगी।
सामान्य श्रेणी के आवेदकों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा।
वहीं एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के आवेदकों को 200 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
यहां मिल रही लाखों रुपये के वेतन वाली नौकरी