अमर उजाला
Fri, 16 June 2023
इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती होनी है।
यहां फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट, कारपेंटर, पेंटर, वेल्डर, प्रोग्रामिंग और सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन के पदों को भरा जाना है।
आयु सीमा की बात करें तो वो 15 वर्ष से 24 वर्ष तय की गई है।
शैक्षणिक योग्यता में मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और 12वीं पास की हो और साथ ही अन्य निर्धारित पात्रताएं हैं।
उम्मीदवारों का चयन दसवीं कक्षा के अंकों पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट पर होगा।
चयन होने पर उम्मीदवार को संबंधित क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया pb.icf.gov.in पर जाकर पूरी की जा सकती है।
आवेदन 30 जून 2023 तक स्वीकार किए जाएंगे उसके बाद कोई आवेदन स्वीकार्य नहीं होगा।
चयन होने पर उम्मीदवार को प्रति माह 06 हजार रुपये से 07 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा।
भारत डायनेमिक्स में मैनेजर के पदों पर भर्ती