आईसीएआर में नौकरी पाने का शानदार मौका, 54000 मिलेगी सैलरी भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR IARI) में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं किया है, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in के माध्यम से कर सकते हैं। चयनित उम्मीवदारों को 54000 सैलरी मिलेगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 15 पदों को भरा जाएगा। रिसर्च एसोसिएट (आरए) के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु 40 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सीनियर रिसर्च फेलो (एसआरएफ) के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई, 2024 है। .