ग्रेजुएट हैं तो इस सरकारी नौकरी के लिए करें अप्लाई, लाखों तक है सैलरी अगर आप ग्रेजुएट हैं और 18 से 27 वर्ष के बीच आपकी उम्र है और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो... यह खबर आपके लिए ही है दरअसल, गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो में सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी ग्रेड- II/कार्यकारी के 995 पदों पर भर्ती शुरू की है आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए चयनित उम्मीदवारों का मूल वेतन 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये के बीच होगा उम्मीदवारों को डीए, एसएसए, एचआरए, टीए इत्यादि जैसे अन्य लाभ भी मिलेंगे पंजीकरण प्रक्रिया 15 दिसंबर, 2023 को समाप्त होगी अगर आप इस भर्ती में रुचि रखते हैं तो mha.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं .