अमर उजाला
Wed, 14 June 2023
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) सरकार के विभिन्न विभागों, आयोगों, बोर्डों आदि में भर्ती होनी है।
आयोग की अधिसूचना के अनुसार राज्यभर में कुल 13 हजार 536 पदों पर भर्ती होगी।
आयु सीमा 18 वर्ष से 42 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो वो सभी पदों पर भिन्न है। इसके लिए अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onetimeregn.haryana.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों का चयन कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
चयन होने पर उम्मीदवार को पदानुसार 16 हजार 900 रुपये से 53 हजार 500 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
जिनके पास पीपी नंबर/आधार नंबर है, उन्हें 500 रुपये और जिनपर नहीं है उन्हें 1000 रुपये पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया 26 जून 2023 तक पूर्ण की जा सकती है।
जज के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन