हरियाणा में मोटर वाहन अधिकारी के पदों पर निकली भर्ती, जानें रिक्तियां

अमर उजाला

Sat, 3 August 2024

Image Credit : अमर उजाला, ग्राफिक
हरियाणा लोक सेवा आयोग ने परिवहन विभाग, हरियाणा में मोटर वाहन अधिकारी के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है
Image Credit : freepik
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- hpsc.gov.in. पर जाकर 22 अगस्त शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं
Image Credit : freepik
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 36 रिक्तियों को भरना है 
Image Credit : freepik
जिनमें से 13 रिक्तियां मोटर वाहन अधिकारी के लिए और 23 रिक्तियां परिवहन विभाग हरियाणा में मोटर वाहन अधिकारी के लिए हैं
Image Credit : freepik
मोटर वाहन अधिकारी के लिए उम्मीदवारों का मैट्रिक तक हिंदी/संस्कृत विषय से पढ़ा होना आवश्यक है
Image Credit : freepik
इसके अलावा, किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 60% अंकों के साथ स्नातक होना आवश्यक है
Image Credit : istock
परिवहन विभाग हरियाणा में मोटर वाहन अधिकारी के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मैकेनिकल या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री
Image Credit : istock
साथ ही किसी भी ऑटोमोबाइल कार्यशाला में कम से कम एक वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए
Image Credit : istock
आवेदन करने के लिए उम्मीदावरों की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है
Image Credit : istock

Job: सर्जरी विशेषज्ञ के पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

freepik
Read Now