अमर उजाला
Fri, 9 June 2023
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) में सहायक पर्यावरण अभियंता के पद पर भर्ती निकली हैं।
सहायक पर्यावरण अभियंता के 49 पदों पर भर्ती होनी है।
आवेदन प्रक्रिया 8 जून से 28 जून 2023 तक पूर्ण की जा सकती है।
शैक्षणिक योग्यता में सिविल/केमिकल/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री हो।
यह भर्ती प्रक्रिया लिखित परीक्षा पर आधारित होगी।
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 42 वर्ष होनी चाहिए।
चयन होने पर उम्मीदवार को 53 हजार रुपये से लेकर 1 लाख 67 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा।
योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सामान्य श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये तो महिला उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क है।
मैनेजर पद पर मिल रही तीन लाख रुपये तक सैलरी