अमर उजाला
Wed, 7 June 2023
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने अनुबंध के आधार पर 2 अहम पदों पर भर्ती शुरू की है।
यहां प्रोजेक्ट एसोसिएट और रिसर्च एसोसिएट के पद पर भर्ती होनी है।
अधिकतम आयु सीमा प्रोजेक्ट एसोसिएट पद पर 28 और रिसर्च एसोसिएट पद पर 32 वर्ष निर्धारित की गई है।
उम्मीदवारों का चयन एक व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो वो सभी पदों पर भिन्न है। इसके लिए अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
ये अनुबंध शुरू में 1 वर्ष तक रहेगा जो बाद में पदानुसार 3 से 4 वर्ष तक बढ़ भी सकता है।
आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2023 तक पूर्ण की जा सकती है।
चयनित उम्मीदवारों को 40 हजार से 85 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hindustanpetroleum.com/careers पर जाएं।
भारतीय रेलवे के इस विभाग में भर्ती