अमर उजाला
Sun, 18 June 2023
हर कोई अपने जीवन में वो करना चाहता है जिसमें उसकी रुचि हो। पर ये कितना संभव है?
जीवन की आपाधापी में अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए कई बार अपनी रुचि त्यागनी पड़ती है।
पर अब ऐसा नहीं है। अपनी ड्रीम जॉब हासिल करना बेहद आसान है।
पहले लक्ष्य तय करें और उसके बारे में सोचते रहें। उसके सारे पहलुओं को जाँच लें।
जॉब से जुड़ी एक-एक बात लिख कर रखें। जैसे कि जगह, वेतन आदि।
इस प्रक्रिया में शांत चित्त होना आवश्यक है क्योंकि इसमें खपना और तपना पड़ता है।
इसके बाद उस ड्रीम जॉब से जुड़े लोगों के सर्कल को मजबूत करें। ऐसे लोग इस प्रक्रिया में सर्वाधिक काम आते हैं।
अपने सीवी में अपनी हर एक खूबी को शालीनता से समाहित करें।
उस जॉब में चयन हो जाए इसके लिए खुद पर काम करते रहें ताकि आप चयन प्रक्रिया में उभर कर आ सकें।
सबसे बड़ी बात कि, इस प्रक्रिया के बीच मौजूदा नौकरी को कभी न छोड़ें क्योंकि संघर्ष के समय में ये स्ट्रेस बढ़ाने का काम करता है।
कैसे करें RBI ग्रेड बी परीक्षा के लिए तैयारी?