अमर उजाला
Sat, 17 June 2023
रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया देश का केंद्रीय बैंक है जिसकी स्थापना 01 अप्रैल 1935 में हुई थी।
यह बैंक देश के अन्य सभी बैंकों से भिन्न है क्योंकि यह सीधे ग्राहकों को सेवाएं नहीं देता है।
आरबीआई के अधिकारी के रूप में ग्रेड बी के स्तर पर प्रत्येक वर्ष भर्ती होती है।
इसको क्रैक करने के लिए कुछ सुझाव कैरियर सलाहकार आरती एस ने दिए हैं।
चयन प्रक्रिया में 2 चरण निर्धारित होते हैं, 200 अंक की एक लिखित परीक्षा और दूसरा इंटरव्यू।
परीक्षा में पूछे गए सवालों में व्यक्तिगत विचार लिखने से बचना चाहिए।
सामान्य जागरूकता के सवालों में निजी बुद्धिमत्ता का प्रयोग अधिक करना होता है।
डेटा व्याख्या, समीकरणों से जुड़े सवाल ध्यान से समझकर जवाब देना चाहिए।
तर्कसंगत सवालों के उत्तर में तार्किक शक्ति का पूर्ण प्रयोग आवश्यक होता है
आर्थिक सामाजिक मुद्दों से जुड़े प्रश्नों में उम्मीदवार का सबसे बड़ा परीक्षण होता है।
प्रश्नों के दबाव का आंकलन लगाना सीख लेना ज़रूरी है क्यूंकि प्रश्नपत्र दबाव बनाता है पर सरलता से जवाब दिए जा सकते हैं।
एसबीआई में डायरेक्टर पदों पर भर्ती हुई शुरू