क्रिकेटर कैसे बनते हैं? समझिए क्या है इसकी प्रक्रिया

अमर उजाला

Thu, 5 October 2023

Image Credit : सोशल मीडिया
क्रिकेट में करियर बनाने के लिए दो विकल्प होते हैं, पहला तो यह कि आप शुरुआत से ही स्कूल, इंटर कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर खेले जाने वाले मैच और टूर्नामेंट में हिस्सा लें
 
Image Credit : सोशल मीडिया
इसके अलावा, व्यावसायिक क्रिकेट में कड़े परिश्रम की आवश्यकता होती है और क्रिकेट की दुनिया में इस एवेन्यू को ‘ओपन क्रिकेट’ कहा जाता है
Image Credit : सोशल मीडिया
ओपन क्रिकेट मैच विभिन्न क्रिकेट संघों की ओर से करवाए जाते हैं, जिनका स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर के मैचों से कोई संबंध नहीं होता है
 
Image Credit : सोशल मीडिया
हर जिले में एक जिला संघ होता है। जिला व राज्य स्तर पर खेलने के बाद ही नेशनल टीम के लिए सेलेक्शन किया जाता है
Image Credit : सोशल मीडिया
भारत में रणजी ट्रॉफी को राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के सेलेक्शन के लिए पासपोर्ट माना जाता है, रणजी ट्रॉफी भारत की प्रथम श्रेणी की घरेलू क्रिकेट चैम्पियनशिप है
Image Credit : सोशल मीडिया
रणजी ट्रॉफी में देश के विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाली टीमों, क्रिकेट संघों और क्रिकेट क्लब के खिलाडियों को खेलने का अवसर मिलता है
Image Credit : सोशल मीडिया
रणजी ट्रॉफी में सेलेक्शन के लिए स्कूल स्तर से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दें और उसके बाद जिला-राज्य स्तर पर होने वाले टूर्नामेंट में हिस्सा लें, इसी तरह आगे बढ़ते रहें
Image Credit : सोशल मीडिया
हालांकि, अब स्वतंत्र स्तर पर कई लीग, टूर्नामेंट होते हैं, जिसके लिए कोशिश करके भी क्रिकेटर अपने आगे का रास्ता साफ कर सकते हैं, साथ ही नेशनल टीम में सेलेक्शन होने का सपना पूरा किया जा सकता है
 
Image Credit : सोशल मीडिया

खेल-खेल में मिलेगी सरकारी नौकरी, जानिए कैसे

Pixabay
Read Now