अमर उजाला
Thu, 5 January 2023
यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) केंद्र सरकार और उसके विभिन्न विभागों में उच्चाधिकारियों के पदों पर भर्ती के लिए विभिन्न परीक्षाएं आयोजित करता है।
UPSC की सिविल सेवा परीक्षा तीन भागों में होती है। इनमें प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam), मुख्य परीक्षा (Mains Exam) और साक्षात्कार (Interview) होते हैं।
UPSC परीक्षा की तीन श्रेणियां होती हैं- अखिल भारतीय सिविल सेवाएं, समूह ए सिविल सेवा और समूह बी सिविल सेवा आदि।
UPSC की परीक्षाओं में CSE, IFS, IES, NDA/NA, CDS, IIS, IRS, CAPF AC, Geo Scientist, CMS, IRMS आदि शामिल हैं।
संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के पास में स्नातक की डिग्री होनी जरूरी है।
कई परीक्षाओं में स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। कई पदों पर नियुक्ति पाने के लिए उस पद से संबंधित क्षेत्र में ही डिग्री होनी भी जरूरी है।
उदाहरण के लिए इंजीनियरिंग सेवा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी जरूरी है।
Interview की चिंता है तो ये टिप्स आएंगे काम