अमर उजाला
Sun, 28 May 2023
ओड़िशा उच्च न्यायालय में लॉ-रिसर्चर पद पर भर्ती शुरू हुई है।
कोर्ट में इतिहास पृष्ठभूमि से जुड़े लॉ-रिसर्चर के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उम्मीदवारों ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों / कॉलेजों / संस्थानों से एलएलबी डिग्री / एलएलएम डिग्री हासिल की हो।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र को डाउनलोड कर भरेंगे।
विधिवत रूप से भरा हुआ आवेदन- रजिस्ट्रार (परीक्षा), ओड़िशा उच्च न्यायालय, कटक के कार्यालय पर पहुंचा दें।
आवेदक उम्मीदवार आवेदन फॉर्म स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं।
अधिसूचना के अनुसार, उल्लेखित पद के लिए भर्ती दो वर्ष की अवधि के लिए की जाएगी।
उम्मीदवारों की आयु एक जनवरी, 2023 को 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 30 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा।
जम्मू विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बनने का मौका, ऐसे करें आवेदन