एचएएल में असिस्टेंट और ऑपरेटर के पदों पर भर्ती, जानें रिक्तियां हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने असिस्टेंट और ऑपरेटर के पदों पर भर्ती निकाली है इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (hal.india.co.in) पर जाकर 15 सितंबर, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 30 पदों को भरना है आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए इन पदों के लिए सामान्य श्रेणी के आवेदकों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा जबकि, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/पूर्व प्रशिक्षु श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए छूट दी गई है इन पदों के उम्मीदवारों के पास विज्ञान, प्रौद्योगिकी या रक्षा अध्ययन से संबंधित क्षेत्र में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए .