अमर उजाला
Tue, 23 May 2023
गुजरात मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने 424 पदों पर भर्ती निकाली है।
इच्छुक उम्मीदवार 09 जून 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती प्रक्रिया में 18 से 28 साल तक की आयु के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।
इस प्रक्रिया में स्टेशन कंट्रोलर, ट्रेन ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर, मैकेनिकल जूनियर इंजीनियर पद पर भर्ती होनी हैं।
इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट gujaratmetrorail.com पर अप्लाई कर सकते हैं।
सभी पदों पर शैक्षणिक योग्यता भिन्न हैं, उससे जुड़ी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
सामान्य श्रेणी से आने वालों को 600 रुपये तो एसईबीसी, ओबीसी उम्मीदवार को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
जबकि एससी, एसटी, और EWS उम्मीदवार को शुल्क के रूप में 150 रुपये देने होंगे।
चयन परीक्षा के आधार पर होगा जो संभवतः जुलाई माह में आयोजित होगी।
नर्सिंग में यहां मिल रहा लाखों का वेतन