अमर उजाला
Sun, 28 May 2023
गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE) ने प्रबंधकीय पदों पर भर्ती निकाली है।
इच्छुक उम्मीदवार 6 जून 2023 तक आवेदन कर सकेंगे।
भर्ती अभियान के तहत प्रबंधक, परियोजना अधीक्षक, महाप्रबंधक, उप प्रबंधक पदों पर भर्ती होनी है।
सभी पदों पर शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा भिन्न हैं, इसके लिए अधिसूचना पढ़ें।
जूनियर मैनेजर पद के अलावा सभी भर्ती परीक्षा के आधार पर होंगी।
चयन के बाद विभिन्न पदों पर 1 लाख 20 हजार से लेकर 2 लाख 80 हजार रुपये का मासिक वेतन दिया जाएगा।
सामान्य श्रेणी के आवेदकों को 500 रुपये शुल्क देना होगा।
वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
आवेदन के बाद 12 जून तक निर्दिष्ट स्थानों पर हस्ताक्षर कर साधारण डाक से प्रमाण पत्रों की प्रतियों के साथ भेजें।
हाईकोर्ट की इस नौकरी में मिलेगा डेढ़ लाख वेतन