यूपी में फार्मासिस्ट पदों पर होने जा रही भर्ती, 12वीं पास के लिए मौका! उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने होम्योपैथी सचिवालय में होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली है इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इन पदों के लिए 20 जून से आवेदन कर सकेंगे इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 397 होम्योपैथिक फार्मासिस्ट पदों को भरना है आवेदन करने के लिए उम्मीदावरों की आयु 21 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदावरों को मान्यता प्राप्त विद्यालय से विज्ञान वर्ग में 10वीं और 12वीं पास होना चाहिए इसके अलावा, 2 वर्ष का होम्योपैथिक फार्मासिस्ट में डिप्लोमा होना चाहिए उम्मीदवार का होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड में रजिस्टर होना जरूरी है अभ्यर्थी के पास उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा आयोजित पीईटी परीक्षा 2023 का स्कोर कार्ड होना चाहिए चयन के लिए लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल चरण से गुजरना होगा ,