अमर उजाला
Mon, 19 June 2023
10वीं तक पढ़ाई करने वालों के लिए भी सरकारी नौकरियां होती हैं। जानें कहां और कैसे पा सकते हैं ये नौकरी।
इन सभी पदों और इनकी पात्रता रोजगार समाचार पढ़कर या संबंधित वेबसाइट पर जाकर जान सकते हैं।
भारतीय रेलवे में ट्रैक मेंटेनर, गेट हेल्पर, सफाई कर्मी और अस्सिटेंट पॉइंट्समैन जैसे पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
सेना, वायु सेना, नौसेना में सोल्जर (जनरल ड्यूटी), नाविक और एयरमैन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
कई राज्यों के पुलिस विभागों में कॉन्स्टेबल और अन्य पदों पर 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं।
भारतीय डाक विभाग में डाक सहायकों, ग्रामीण डाक सेवक जैसे पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
राज्य सरकारों के कार्यालयों में चपरासी, स्वीपर और ड्राइवर के पदों पर अप्लाई कर सकते हैं।
वन विभाग में वन रक्षकों और वन कर्मियों के पद पर 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
स्वास्थ्य विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, फार्मासिस्ट जैसे पदों पर अप्लाई कर सकते हैं।
नगर निगमों में स्वच्छता से जुड़े कर्मचारियों, स्वीपर और हेल्पर जैसी रिक्तियों के लिए आवेदन किया जा सकता है।
ये करियर चुनने से हो सकते हैं अमीर