गूगल की पहल: युवाओं के लिए ‘समर इंटर्नशिप प्रोग्राम-2025’

अमर उजाला

Sat, 22 March 2025

Image Credit : Adobe Stock
यदि आप कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं, तो गूगल की ओर से शुरू किया गया समर इंटर्नशिप प्रोग्राम-2025 आपके लिए एक सुनहरा मौका है
 
Image Credit : Adobe Stock
इसके लिए जरूरी है कि आप वर्तमान में कंप्यूटर साइंस, भाषा विज्ञान, सांख्यिकी, गणित या संबंधित तकनीकी क्षेत्र में स्नातकोत्तर या पीएचडी कार्यक्रम में नामांकित हों
 
Image Credit : Adobe Stock
इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के दौरान आपको समस्याओं का समाधान करने के लिए शोध में भाग लेने, गूगल के उत्पादों को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न परियोजनाओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा
 
Image Credit : Freepik
ये परियोजनाएं सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन पर नई-नई खोज करने, प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग से जुड़ी होंगी
 
Image Credit : Freepik
12 सप्ताह की इस इंटर्नशिप की शुरुआत नवंबर 2025 के आखिर में की जाएगी
 
Image Credit : Adobe Stock
यदि आप इस इंटर्नशिप में शामिल होना चाहते हैं, तो इससे जुड़ी अन्य पात्रताओं की जांच करते हुए आधिकारिक लिंक पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
 
Image Credit : Freepik
आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल, 2025 निर्धारित है
 
Image Credit : Freepik

आत्मविश्वास के लिए इस विचार के साथ करें इंटरव्यू कक्ष में प्रवेश

freepik
Read Now