कैसे बनते हैं पायलट? इंडियन एयरफोर्स के पायलट को मिलती है इतनी सैलरी
अमर उजाला
Tue, 12 September 2023
Image Credit : IAF
भारतीय वायुसेना में उम्मीदवारों की भर्ती तीन ब्रांच में होती है- फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी नॉन टेक्निकल ब्रांच
Image Credit : IAF
वायुसेना में पायलट भी तीन प्रकार के होते हैं- फाइटर पायलट, ट्रांसपोर्ट पायलट और हेलिकॉप्टर पायलट
Image Credit : IAF
IAF में यूपीएससी एनडीए, सीडीएस, AFCAT और एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम के जरिए पायलट बना जा सकता है
Image Credit : IAF
12वीं के बाद यूपीएससी एनडीए परीक्षा के जरिए भारतीय वायुसेना, थल सेना और नौसेना में भर्ती हुआ जा सकता है
Image Credit : IAF
बीए/बीएससी/बीकॉम डिग्री के बाद सीडीएस परीक्षा पास करके भारतीय वायुसेना में भर्ती हुआ जा सकता है
Image Credit : IAF
भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग ब्रांच में भर्ती होने के लिए एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) परीक्षा पास करनी होती है, इसके लिए उम्र 20 से 24 साल के बीच होनी चाहिए
Image Credit : IAF
एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम के जरिए अविवाहित महिला एवं पुरुष दोनों वायुसेना में भर्ती हो सकते हैं, इसके लिए एनसीसी एयरविंग सीनियर डिवीजन सी सर्टिफिकेट होना चाहिए।
Image Credit : IAF
सैलरी की बात करें तो एयरफोर्स ऑफिसर की स्टार्टिंग सैलरी 56100 रुपये प्रति माह होती है, फ्लाइंग ऑफिसर का पे स्केल 56100-110700 रुपये है
Image Credit : IAF
सिर्फ IAS-PCS ही नहीं ये परीक्षाएं भी कराता है यूपीएससी