एग्जिम बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है एग्जिम बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (eximbankindia.in) पर जाकर 18 सितंबर से 7 अक्तूबर तक फॉर्म भर सकेंगे इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 50 पदों को भरना है आवेदन के लिए उम्मीदवारों का सीए या एमबीए/ फाइनेंस में पीजीडीसीए उत्तीर्ण किया होना चाहिए उम्मीदवार अंतिम वर्ष/ सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं वे भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं आवेदन करते समय अभ्यर्थी की आयु 21से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी .