आरबीआई गवर्नर की कितनी होती है सैलरी? मिलती हैं ये सुविधाएं भारत की मौद्रिक नीति से जुड़े प्रमुख निर्णय जिनके हाथों में होते हैं, वे हैं भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर वर्तमान में भारत के आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा हैं आरबीआई गवर्नर का पद सम्मान के साथ-साथ आकर्षक वेतन भी प्रदान करता है इस उच्च पद पर कार्यरत व्यक्ति को प्रति माह लगभग 2.5 लाख बेसिक सैलरी मिलती है इसके अतिरिक्त कई प्रकार की सरकारी सुविधाएं भी दी जाती हैं फ्री आवास, वाहन, सिक्योरिटी और स्टाफ की सुविधा दी जाती है देश-विदेश की यात्राओं और बैठकों का पूरा खर्च आरबीआई वहन करता है सेवा निवृत्ति के बाद पेंशन और अन्य लाभ भी प्राप्त होते हैं यह सैलरी और सुविधाएं सरकार की नीति व आरबीआई के बजट अनुसार तय होती हैं /