Election Result: कौन बन सकता है विधायक, जानें कितनी होती है सैलरी 3 दिसंबर 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों (Chunav Result) के परिणाम का दिन है, हर राज्य में ये चुनाव होते हैं विधान सभा का कार्यकाल पांच वर्षों का होता है, विधानसभा का संचालन विधायकों द्वारा किया जाता है ऐसे में जानते हैं कि विधायक (Member of Legislative Assembly) बनने के लिए न्यूनतम योग्यता और उनकी सैलरी के बारें में जानते हैं विधानसभा का सदस्य बनने के लिए उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के मुताबिक, उम्मीदवार का नाम उस राज्य मे किसी भी निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में होना चाहिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए, वह मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए और उसपर कोई भी आपराधिक मुकदमा न हो विधायक बनने के लिए उम्मीदवार किसी विशिष्ट पार्टी या फिर स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में भी चुनाव लड़ सकता है हर राज्य के विधायकों को अलग-अलग वेतन मिलता है। फिलहाल सबसे अच्छी सैलरी तेलंगाना के विधायकों को (2.50 लाख प्रतिमाह + भत्ते व अन्य सुविधाएं) मिलती है .