अमर उजाला
Mon, 29 May 2023
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सेक्शन इंजीनियर पदों पर भर्ती निकाली है।
DMRC भर्ती 2023 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार पर आधारित होगा।
चयन प्रक्रिया के लिए केवल शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।
नियुक्ति पोस्ट रिटायरमेंट कॉन्ट्रैक्चुअल एंगेजमेंट आधार पर की जाएगी।
चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 59 हजार 800 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
इच्छुक उम्मीदवार पोस्ट या ई-मेल के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन फॉर्म का प्रारूप प्रिंट कर उसे भरकर भेजना आवश्यक है।
आयु सीमा की बात करें तो 58 वर्ष से 61 वर्ष की आयु के आवेदक ही अप्लाई कर सकते हैं।
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 जून, 2023 है। इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगे।
नौसेना में भर्ती होने का मौका, ऐसे करें अप्लाई