अमर उजाला
Thu, 25 May 2023
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने विभिन्न पदों पर भर्ती शुरू की है।
DFCCIL ने 535 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।
विभिन्न विभागों में एग्जीक्यूटिव और जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती हो रही है।
आवेदन प्रक्रिया DFCCIL के वेबसाइट dfccil.com पर जाकर पूर्ण की जा सकती है।
भर्ती प्रक्रिया में 18 से 30 साल तक की आयु के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास और आईटीआई डिप्लोमा या फिर संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन डिग्री आवश्यक है।
यह आवेदन प्रक्रिया 19 जून 2023 रात 11:45 बज तक पूर्ण की जा सकती है।
सामान्य श्रेणी,ओबीसी,EWS से आने वाले उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
जबकि एससी, एसटी, और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवार को आवेदन शुल्क से छूट प्रदान की गई है।
MSTC में मिल रही डेढ़ लाख रुपये सैलरी वाली नौकरी