अमर उजाला
Thu, 29 June 2023
इशिता ने फिल्म इंडस्ट्री की जगह भारतीय सेना को चुना है और अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर बनने के लिए आवेदन किया है।
21 साल की इशिता केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के तहत सुरक्षा बलों में शामिल होंगी।
इशिता शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय के राजधानी कॉलेज से पढ़ाई की, जहां वह एनसीसी से भी जुड़ी रही।
इशिता को 2022 में एनसीसी के एडीजी से उत्कृष्टता का पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ कैडेट का पुरस्कार भी मिला।
पिछले साल सांसद रवि किशन ने ट्वीट कर बताया था कि इशिता शुक्ला अग्निपथ योजना के जरिए सेना में शामिल होना चाहती है।
उन्होंने लिखा, मेरी बेटी इशिता शुक्ला ने आज सुबह कहा, 'पापा, मैं #AgnipathRecruitmentScheme में शामिल होना चाहती हूं।' मैंने कहा, आगे बढ़ो, बेटा।"
अब रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला ने अपना सपना पूरा कर लिया है और वह सेना में शामिल होने के लिए तैयार है।
प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती