सीएसआईआर की समर इंटर्नशिप, पीजी में पढ़ रहे छात्र ले सकते हैं हिस्सा
अमर उजाला
Sat, 1 February 2025
Image Credit : Freepik
सीएसआईआर व भारतीय रासायनिक जीवविज्ञान संस्थान, कोलकाता की ओर से ‘सीएसआईआर-आईआईसीबी समर इंटर्नशिप-2025’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं
Image Credit : Freepik
इसका उद्देश्य प्रयोग के जरिये सीखने की प्रक्रिया में छात्रों की भागीदारी को बढ़ाना और कक्षाओं में अर्जित ज्ञान को व्यवहार में लाना है
Image Credit : Freepik
वैज्ञानिक सिद्धांतों के अनुप्रयोग और आलोचनात्मक मूल्यांकन के माध्यम से छात्रों की शोध क्षमता तो बेहतर होगी ही, कॅरिअर के अच्छे विकल्प ढूंढने में भी आसानी होगी
Image Credit : Freepik
भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से रसायन और जीवन विज्ञान की किसी भी शाखा से स्नातकोत्तर कोर्स में अध्ययनरत छात्र इसमें आवेदन कर सकते हैं
Image Credit : Freepik
हालांकि, जरूरी है कि उन्होंने अपने पिछले सभी शैक्षणिक स्तरों में न्यूनतम पैंसठ फीसदी अंक प्राप्त किए हों
Image Credit : Adobe Stock
इस इंटर्नशिप प्रोग्राम की अवधि न्यूनतम दो महीने और अधिकतम एक वर्ष है
Image Credit : Adobe Stock
इच्छुक अभ्यर्थी पात्रता मानदंडों की जांच करते हुए आधिकारिक लिंक iicb.res.in/internship पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं
Image Credit : Freepik
आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी, 2025 निर्धारित की गई है
Image Credit : Freepik
पहली बार में UPSC प्रीलिम्स पास करना है? जानें परीक्षा पैटर्न से जुड़ी अहम बातें!