अमर उजाला
Fri, 16 June 2023
केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल ने 19 पदों पर भर्ती निकाली है।
सीआरपीएफ ने स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफ़िसर पर भर्ती निकाली है।
इच्छुक उम्मीदवार 10 जुलाई, 2023 को वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष निर्धारित की गई है।
यह नियुक्ति अनुबंध के आधार पर होनी है।
शैक्षणिक योग्यता में मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विभाग में पीजी डिग्री या डिप्लोमा होना आवश्यक है।
चयन होने पर उन्हीं सीआरपीएफ कम्पोजिट अस्पतालों में भर्ती होगी, जहां वैकेंसी उपलब्ध है।
चयन होने पर उम्मीदवार को 85 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
इच्छुक उम्मीदवारों को साक्षात्कार की तिथि पर संबंधित दस्तावेजों के साथ वॉक-इन-इंटरव्यू में उपस्थित होना होगा।
IIT-G में नौकरी का सुनहरा मौका