अमर उजाला
Mon, 22 May 2023
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने 251 पदों पर भर्ती निकाली है।
इसमें असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (स्टेनो) और हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) पद पर भर्ती की जा रही है।
इन पदों के लिए 06 जून,2023 तक आवेदन किया जा सकता है।
इन पदों के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर किया जा सकता है।
उम्मीदवारों की आयु सीमा अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 पास की हो।
इस भर्ती अभियान के तहत 27 रिक्तियां असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पद और 224 हेड कॉन्स्टेबल के लिए हैं।
उम्मीदवार का चयन होने पर सब-इंस्पेक्टर (स्टेनो) को प्रतिमाह 92 हजार तीन सौ रुपये वेतन देय होगा।
वहीं, हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) को प्रतिमाह 81 हजार 100 रुपये वेतन देय होगा।
यह भर्ती परीक्षा आधारित है जो 22 से 28 जुलाई 2023 तक आयोजित होगी।
NCRTC की इस भर्ती में लाखों में मिलेगा वेतन