अमर उजाला
Fri, 16 June 2023
सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS) ने प्रतिनियुक्ति के आधार पर भर्ती निकाली है।
यहां सीनियर एग्जीक्यूटिव / एग्जीक्यूटिव के पद पर भर्ती होनी है।
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 02 जुलाई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
योग्यता में उम्मीदवार के पास सिविल, इलेक्ट्रिकल, कमर्शियल, मैकेनिकल और ऑपरेशन डिपार्टमेंट का कार्यानुभव होना जरूरी है।
उम्मीदवार को 5 साल के लिए प्रतिनियुक्ति के आधार पर नियुक्त किया जाएगा।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cris.org.in/career पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
नियुक्ति स्थान की बात करें तो आवेदक को मुंबई /CRIS में तैनात किया जाएगा।
चयनित उम्मीदवार को ग्रुप 'सी' (7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के अनुसार) में लेवल- 8 और 7 और उससे नीचे का वेतनमान मिलेगा।
CRPF में मेडिकल ऑफिसर बनने का मौका