अमर उजाला
Sun, 21 May 2023
चंडीगढ़ पुलिस ने जीडी, आईटी व स्पोर्ट्स कोटा के तहत कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली है।
उम्मीदवार कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए 27 मई से 17 जून, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। इसके अलावा एलएमवी ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है।
यह प्रक्रिया परीक्षा के साथ पूर्ण होगी। साथ ही उम्मीदवारों का चयन अन्य मानदंडों को पूर्ण करने के बाद होगा।
इसमें परीक्षा, शारीरिक प्रतिस्पर्धा और अन्य सभी मानक शामिल हैं।
पुरुष उम्मीदवार के लिए शारीरिक मापदंड में कद कम से कम 170 सेमी और छाती 84-88 सेमी जरूरी है।
महिला उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 157.5 सेमी होनी चाहिए।
उम्मीदवार chandigarhpolice.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
बीएसएफ भर्ती में दो लाख रुपये महीने तक वेतन