अमर उजाला
Thu, 15 June 2023
चंडीगढ़ पुलिस ने कॉन्स्टेबल (कार्यकारी) पदों पर भर्ती निकाली है।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 700 पदों पर भर्ती होनी है।
आयु सीमा की बात करें तो वो 18 वर्ष से 25 वर्ष तय की गई है।
शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवारों को 10 + 2 या समकक्ष पढ़ाई की होनी चाहिए।
उम्मीदवारों के पास दोपहिया और चार पहिया दोनों वाहनों को चलाने के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
उम्मीदवार कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए 1 जून से 22 जून, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया chandigarhpolice.gov.in पर recruitment सेक्शन में जाकर पर पूरी की जा सकती है।
सामान्य श्रेणी के उम्मदवारों को 1000 रुपये तो एससी और EWS श्रेणी को 800 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा।
वहीं भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
रेलवे में एसोसिएट पदों पर निकली भर्ती