CGPSC: सीजीपीएससी सिविल जज के 57 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है सिविल जज (जूनियर डिवीजन) भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज 26 दिसंबर से शुरू हुई और 25 जनवरी, 2025 को समाप्त होगी उम्मीदवार 27 जनवरी तक अपने आवेदन पत्र में संशोधन कर सकेंगे इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 57 पदों को भरा जाएगा, किसी भी विश्वविद्यालय से लॉ में ग्रेजुएट अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2025 तक 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए चयन प्रक्रिया के तहत प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं चयनित होने पर 77,840 से 1,36,520 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा इच्छुक उम्मीदवार तय समयसीमा के भीतर आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं .