अमर उजाला
Sun, 28 May 2023
जम्मू यूनिवर्सिटी (सीयूजे) में शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के 65 पदों पर भर्ती होनी है।
उम्मीदवार तुलनात्मक धर्म और सभ्यता, वनस्पति विज्ञान सहित विभिन्न विभागों में उपलब्ध पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
मानव संसाधन प्रबंधन, विपणन और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन, पर्यटन और यात्रा प्रबंधन, जनसंचार और न्यू मीडिया जैसे विभागों में भर्ती होनी है।
सभी विभागों अनुसार शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा भिन्न हैं, इसके लिए अधिसूचना पढ़ें।
भर्ती प्रक्रिया में प्रोफेसर पद पर 17, एसोसिएट प्रोफेसर पद पर 29 और सहायक प्रोफेसर पद पर 19 भर्ती होनी हैं।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 31 मई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट cujammu.ac.in पर पूर्ण की जा सकती है।
आईआईएम में नौकरी पाने का सुनहरा मौका