एक करोड़ युवाओं को सरकार देगी 5000 का भत्ता, जानिए कैसे? वित्त मंत्री निर्मण सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि सरकार ने युवाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है बजट में एक करोड़ युवाओं को अगले पांच साल में टॉप-500 कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका देने की घोषणा की गई यह इंटर्नशिप 12 महीने की होगी इसमें युवाओं को कारोबार के वास्तविक माहौल को जानने और अलग-अलग पेशे की चुनौतियों से रूबरू होने का मौका मिलेगा इसके तहत युवाओं को हर महीने पांच हजार रुपये का भत्ता भी दिया जाएगा उन्हें एकमुश्त मदद के रूप में छह हजार रुपये दिए जाएंगे कंपनियों को अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत प्रशिक्षण का खर्च और इंटर्नशिप की 10 फीसदी लागत को वहन करना होगा .