अमर उजाला
Wed, 24 May 2023
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने 9230 पदों पर भर्ती निकाली है।
ये सभी पद जिन पर आवेदन मांगे गए हैं, जूनियर इंजीनियर (सिविल) स्तर के हैं।
भर्ती प्रक्रिया में इच्छुक उम्मीदवार 22 मई से 21 जून 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा होना आवश्यक है।
इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in पर अप्लाई कर सकते हैं।
इन पदों पर सामान्य वर्ग की आयु सीमा 37 वर्ष रखी गई है।
आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में सरकारी मानकों अनुरूप छूट मिलेगी।
चयन, लिखित परीक्षा (75%) सहित कई चरणों पर आधारित होगा।
वहीं अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों का मूल्यांकन 25% वेटेज का होगा।
नर्सिंग ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका