अमर उजाला
Sun, 26 March 2023
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने 1284 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए 10वीं पास कर चुके उम्मीदवार BSF की आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर 27 मार्च तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
बीएसएफ भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन करने वाले कैंडिडेट की उम्र 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2022 के हिसाब से की जाएगी।
बीएसएफ की इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं और 12वीं पास होना जरूरी है।
बीएसएफ की इस भर्ती के तहत 1220 पद पुरुष और 64 पद महिला उम्मीदवारों के लिए रिजर्व हैं। कुल मिलाकर 1284 पदों को भरने के लिए यह प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।
BSF भर्ती के तहत चयनित होने पर उम्मीदवारों को हर महीने 21,700 से लेकर 69,100 रुपए तक सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल परीक्षा के आधार पर होगा।
बीएसएफ भर्ती परीक्षा के पेपर में कुल 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। जो अंग्रेजी और हिंदी में दोनों में होंगे।
UPSC CSE के लिए क्या है ऊपरी आयु सीमा?